लखनऊ

यूपी वालों के लिए खुशखबरी! लखनऊ, आगरा, कानपुर में होगा मेट्रो का विस्तार, कई नए मेट्रो रूट्स बनाने की तैयारी

उत्तर प्रदेश में मेट्रो के कुल 303 किलोमीटर विस्तार को लेकर योजना तैयार कर ली गई है। जिसका फायदा खास तौर पर राजधानी लखनऊ, ताजनगरी आगरा और कानपुर के लोगों को होगा। इस योजना के तहत हर 850 मीटर की दूरी पर एक मेट्रो स्टेशन बनाने की भी सिफारिश की गई है।

Image

उत्तर प्रदेश में मेट्रो का होगा विस्तार

Photo : Twitter

2047 के विकसित भारत के प्रोजेक्ट को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने मेट्रो के विस्तार के लिए नए रूट प्रस्तावित किए हैं। इस योजना में लखनऊ, आगरा और कानपुर शहर में कुल 303 किलोमीटर का विस्तार किया जाएगा।

लखनऊ में 9 नए कॉरिडोर बनाने की तैयारी है, जिसकी लंबाई 139.4 किलोमीटर की होगी। आगरा में 88.9 किलोमीटर के 11 नए कॉरिडोर बनेंगे और कानपुर में 74.9 किलोमीटर के 7 नए कॉरिडोर बनाने की योजना है।

कल यानी मंगलवार को UPMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील कुमार निरीक्षण के लिए कानपुर पहुंचे थे। गौरतलब है, कि कानपुर मेट्रो रूट पूरी तरह से अंडर ग्राउंड है और इसका काम अपने अंतिम चरण में है। मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक चलने वाली इस मेट्रो में सभी जरूरी मशीनों और बाकी सुविधाओं की व्यवस्था की जा चुकी है। कानपुर में मेट्रो के एलिवेटेड लाइन को अंडरग्राउंड किया जा रहा है। भविष्य में होने वाले शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए एलिवेटेड की जगह अंडरग्राउंड मेट्रो चलाने पर जोर दिया जाएगा। बेहतर सुविधा के लिए हर 850 मीटर की दूरी पर मेट्रो स्टेशन बनाने की भी बात चल रही है। UPMRC ने इस योजना का प्रस्ताव तैयार करके आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को भेजा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article