लखनऊ

UP Weather: सावधान! यूपी पर मंडराया बाढ़ का खतरा; 67 जिलों में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

UP Weather Updates: उत्तर प्रदेश में बारिश अब आफत बन गई है। भारी बारिश के कारण यूपी के कई शहर में पानी भर गया है। कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इस बीच यूपी के कई जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने यूपी के 67 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी वेदर

UP Weather Report Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की शुरुआत से ही लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण पूरे प्रदेश में नहर और नदियां उफान पर हैं। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। तो वहीं कई जिलों ऐसे हैं, जहां बाढ़ का पानी शहरों तक आ गया है। भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मानसून के शुरुआती दिनों में हुई बारिश से जहां लोग खुश थे वहीं अब बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। गांव तो गांव अब शहरों में भी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। भारी बारिश के कारण नदियों और नहरों का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ का पानी शाहजहांपुर में शहर तक पहुंच गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार हो रही बारिश यूपी के लोगों के लिए आफत बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। यूपी के बाढ़ प्रभावित जिलों में और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को घर में सुरक्षित रहने के लिए और आवश्यकता न होने पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही पेड़ के नीचे खड़े होने और नदियों और नहरों से दूरी बनाने की भी सलाह दी गई है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के 67 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में जारी आंधी-बारिश अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के अधिकांश हिस्से में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आगरा, अलीगढ़, खैर, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, औरैया, आजमगढ, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, इटावा, अयोध्या, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, कांशीराम नगर, जालौन, जौनपुर, झांसी, ज्योतिबा फुले नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशाम्बी, कुशीनगर , खिरी, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संत कबीरनगर, भदोही, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी शामिल हैं। बता दें कि 8 जिलों को छोड़कर 67 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। शेष 8 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में 16 जुलाई तक बरसेंगे झमाझम मेघ

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 16 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भारी बारिश दर्ज की जाएगी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने के भी आशंका जताई गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article