UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने की शुरुआत हो गई है। तापमान गिरने और पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ने लगी है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही यूपी के अधिकतर जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने आज यानी 19 नवंबर को प्रदेश के करीब 35 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से 5 जिलों में आईएमडी ने कोहरा के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सुबह के समय लोगों को कुछ कदम दूर का रास्ता भी साफ नहीं दिख रहा है। वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। बढ़ते कोहरे के साथ रेल यातायात पर भी प्रभाव पड़ रहा है। कई ट्रेनें लेट है और कई ट्रेनों के लेट होने की आशंका जताई जा रही है।
यूपी के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज यूपी के श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बरेली, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, महामायानगर, एटा, फिरोजाबाद, मथुरा, बदायूं, काशीराम नगर, ज्योतिबा फुले, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, खीरी, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीर नगर और देवरिया में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में कड़ाके की ठंड की शुरुआत
पछुआ हवाओं के चलने से यूपी के तापमान में कमी आई है। बीते दिनों में प्रदेश का तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे गिरा। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह भी प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सर्दियों की शुरुआत हो गई है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 12 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।
कहां कितना रहा तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, गौतमबुद्ध नगर में 15 डिग्री, गोरखपुर में 15 डिग्री, आगरा में 16 डिग्री, बरेली में 16 डिग्री, झांसी 16 डिग्री और कानपुर 14 डिग्री और लखनऊ का 15 डिग्री तक रह सकता है। आने वाले दिनों में तापमान के और कम होने की आशंका जताई जा रही है। दिसंबर की शुरुआत तक में उत्तर प्रदेश में जोरदार सर्दियों की शुरुआत हो जाएगी।
कल को इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग ने कल यानी 20 नवंबर को श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बरेली, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, महामाया नगर, एटा, फिरोजाबाद, मथुरा, बदायूं, काशीराम नगर, ज्योतिबा फुले, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, खीरी, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीर नगर, देवरिया, हरदोई, बाराबंकी, गोंडा, सीतापुर, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
