LIVE
उत्तर भारत में धीरे-धीरे पैर पसार रही ठंड, आज इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट
उत्तर भारत में धीरे-धीरे पैर पसार रही ठंड, आज इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट
NOV 19, 2024 23:23 IST
दिल्ली में दिन का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दिल्ली में मंगलवार को दिन का तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। शाम के दौरान ठंडी हवाएं चलीं और शहर में कोहरा छाया रहा। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी। सोमवार की रात दिल्ली में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही जब न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह 16.2 डिग्री सेल्सियस था।
NOV 19, 2024 15:23 IST
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का एहसास, पारा गिरकर पहुंचा 15 डिग्री सेल्सियस के पास
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की रात से तापमान में अचानक कमी देखी जा रही है। मंगलवार की सुबह पारा गिरकर करीब 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जिससे लोगों को स्वेटर जैकेट पहनने की आवश्यकता महसूस हो रही है।
NOV 19, 2024 14:50 IST
पहाड़ों में बर्फबारी से उत्तर भारत में गिरा तापमान
पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। स्नो फॉल के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम पर प्रभाव देखने को मिला है। इस दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा व अन्य कई राज्यों में अचानक ठंड बढ़ गई है और कोहरे की शुरुआत भी हो गई है। आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने की उम्मीद जताई जा रही है।
NOV 19, 2024 14:23 IST
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इसमें से कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, शिवगंगई, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम, कराईकल और मयिलादुथुराई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
NOV 19, 2024 13:09 IST
केरल के तीन जिलों में भारी बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग ने केरल के सभी राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन इसमें से तीन जिले ऐसे हैं, जिनमें भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तिरुवनंतपुरम, अलाप्पुझा और एर्नाकुलम शामिल है। यहां पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है।
NOV 19, 2024 12:03 IST
राजस्थान में बढ़ने लगी ठंड
राजस्थान में ठंड के साथ कोहरा भी बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। राजस्थान में कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत हो गई है। कई जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में राजस्थान में भीषण ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
NOV 19, 2024 10:36 IST
NOV 19, 2024 10:33 IST
NOV 19, 2024 08:42 IST
NOV 19, 2024 08:40 IST
NOV 19, 2024 08:13 IST
आज पटना का मौसम
पटना में आज सुबह कोहरा छाया रह सकता है। जिसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
NOV 19, 2024 06:10 IST
आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 और 23 नवंबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की का येलो अलर्ट है।
NOV 19, 2024 06:10 IST
हरियाणा-पंजाब में भी फॉग अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 23 अक्टूबर को हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी 23 नवंबर को घने से बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है।
NOV 19, 2024 06:09 IST
हिमाचल प्रदेश के इन जगहों पर छाएगा कोहरा
आज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के जलाशय क्षेत्रों के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं बल्ह घाटी में देर रात और तड़के सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। बुधवार को भी इन जगहों पर कोहरा छाए रहने की संभावना है। 21 नवंबर को मौसम विभाग ने हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में सुबह घने से बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद के 2 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
NOV 19, 2024 06:09 IST
यूपी में आज कोहरे का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार पूर्वी यूपी के अलग-अलग इलाकों में आज सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद के अगले 24 घंटों में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
NOV 19, 2024 06:09 IST
दिल्ली में आज कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में भी ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। प्रदूषण के चलते दिन में धूप नहीं निकल रही है। जिससे तापमान में भी गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन दिल्ली में ठंड, कोहरे और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक देखने को मिलेगा। आज दिल्ली के ज्यादातर इलाके में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
