लखनऊ

UP Monsoon Update: यूपी में गर्मी की छुट्टी, 50 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कब होगी मानसून की एंट्री

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को अब, लू और भीषण गर्मी के राहत मिलने वाली है। क्योंकि यहां मानसून जो दस्तक देने वाला है। मानसून के आने से पहले मौसम विभाग ने 50 जिलों में आंधी और बारिश की बौछार का अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी में मानसून की एंट्री

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। यूपी के लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलती नजर आ रही है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को प्री-मानसून बारिश होने से राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से यूपी के अधिकतर जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी में मानसून की एंट्री हो सकती है। विभाग ने रविवार, 23 जून 2024 को यूपी के करीब 50 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। आंधी-बारिश के पूर्वानुमान के बीच आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल और किन जिलों में है बारिश होने की संभावना-

यूपी के इन जिलों में बारिश बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के 50 से अधिक जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कांशीराम नगर, बदायूं, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, संत रविदास नगर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, महोबा, हमीरपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, गोंडा, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

यूपी में इस दिन आएगा मानसून

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में कुछ हिस्सों में 23 जून तो वहीं कुछ हिस्सों में 24 जून को मानसून की एंट्री होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस साल यूपी में मानसून सीजन में झमाझम बारिश होगी। आइए आपको बताएं, आपके शहर में कब पहुंचेगा मानसून-

शहर का नाम मानसून की डेट
लखनऊ 23 जून
वाराणसी 23 जून
कानपुर 23 जून
प्रयागराज 23 जून
बरेली 24 जून
झांसी 24 जून
मैनपुरी 25 जून
बिजनौर 27 जून
आगरा 27 जून

यूपी के किस जिले में हुई कितनी बारिश

पिछले कुछ दिनों से यूपी के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। इस दौरान बलिया में 3.2 एमएम, बांदा में 27.2, सोनभद्र में 13.1, वाराणसी 0.5, आगरा 0.3, अलीगढ़ 0.3, बरेली 0.8, हमीरपुर 14.2, जालौन 9.3, झांसी 8.4, महोबा 2.1, मुजफ्फरनगर 0.6, ललितपुर 8.4, सुल्तानपुर 5.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इन सभी जिलों में से बांदा में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article