UP Weather Today: उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई होते ही अब ठंड ने अपनी आहट दे दी है। जैसे-जैसे अक्टूबर खत्म हो रहा है, वैसे-वैसे मौसम ठंडा हो रहा है। इसका असर यूपी के कई जिलों में देखने को मिला है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान काफी ज्यादा गिर गया है, जिससे ठंडक का एहसास होने लगा है। वहीं, आईएमडी ने भी कहा है कि अगले महीने यानी नवंबर के पहले सप्ताह से यूपी में ठंड दस्तक दे देगी। इसके साथ ही प्रदेश में अब बारिश को लेकर कोई संभावना व्यक्त नहीं की गई है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
अगर यूपी में आज के मौसम की बात करें तो गुरुवार को मौसम शुष्क रहने वाला है। साथ ही बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। कमोबेश सभी जिलों का ऐसा ही हाल रहने वाला है। ग्रामीण इलाकों में ठंडक का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। वहीं, शहरी इलाकों में इसका असर अभी कम है।
यूपी में 20 तक बारिश के आसार नहीं
आईएमडी ने बताया कि आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम साफ रहने वाला है। वहीं, प्रदेश में 20 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं है। इस दौरान मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। हालांकि, कहीं-कहीं आसमान में बादल दिख सकते हैं, लेकिन बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मुजफ्फरनगर में तो तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
| मुजफ्फरनगर | 16.6 डिग्री सेल्सियस |
| नजीबाबाद | 18.2 डिग्री सेल्सियस |
| बरेली | 18.5 डिग्री सेल्सियस |
| मेरठ | 19.0 डिग्री सेल्सियस |
| आगरा | 19.4 डिग्री सेल्सियस |
| झांसी | 19.5 डिग्री सेल्सियस |
| अयोध्या | 18.5 डिग्री सेल्सियस |
| बहराइच | 19.2 डिग्री सेल्सियस |
| इटावा | 18.5 डिग्री सेल्सियस |
| कानपुर | 18.6 डिग्री सेल्सियस |
