लखनऊ

आज 15 अगस्त पर भारी बारिश से 'आजादी', कहीं-कहीं पड़ेंगी हल्की बौछारें; जानें अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट

UP Weather: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम से तेज बारिश दर्ज की जा रही है। बुधवार को यूपी के अलग-अलग जगहों पर बारिश से मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि, कहीं-कहीं बारिश से लोग उमस और गर्मी से भी परेशान रहे। आइए जानें कैसा रहेगा आज का मौसम-

Image

यूपी का मौसम

Photo : iStock

UP Weather: यूपी में इन दिनों लगातार बारिश का दौर है। कल बुधवार 14 अगस्त को भी कई जगहों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आज 15 अगस्त को भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग के अनुसार इस दौरान कहीं-कहीं पर गरज-जमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। यूपी में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा आज का मौमस

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते कई दिनों से राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश हुई है। जिससे मौसम ठंडा हो गया है। विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी के अधिकांश जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है।

कहां हुई कितनी बारिश
वाराणसी 20.9mm
बरेली 20.4MM
हमीरपुर 4 mm
मुरादाबाद 1 mm
अलीगढ़ 0.6 mm
सुल्तानपुर 19.2 mm
अयोध्या 2 mm
फुरसतगंज 1.4 mm
कानपुर 3.4 mm
चुर्क 22.6mm
कैसा रहेगा 16 अगस्त का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के बारिश साथ बारिश की संभावना है। जबकि इस दौरान पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही 17 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में ज्यादातर जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वहीं कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article