UP Ka Mausam 30-Sep-2025: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है। बारिश का दौर थमने के बाद से ही यूपी में लगातार तापमान बढ़ रहा है। तेज खिली धूप के साथ उमस भी बढ़ गई है। प्रदेशवासी पसीने में तरबतर हो गए हैं। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने से लोग बच रहे हैं। यूपी में त्वचा जला देने वाली धूप खिल रही है। आगामी दिनों में भी प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा, राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल
यूपी में मौसम की चाल बदलने लगी है। सितंबर के महीने में मई-जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। आज भी प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा और तापमान भी बढ़ा रहेगा। लेकिन इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। बता दें कि यहां बारिश की केवल संभावना जताई गई है। बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर महीने की शुरुआत भी प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ होगी। अक्टूबर में भी बारिश होने की संभावना कम है। जिस मौसम में हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत होती थी, उस महीने में मई-जून वाली गर्मी देखने को मिलेगी। दशहरे के दौरान कुछ इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट के बीच छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इससे गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलेगी, बल्कि उमस और बढ़ सकती है।
इन जिलों में 36 डिग्री तक रहेगा तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, सीतापुर, रामपुर, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, लखीमपुर खीरी, हरदोई, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, अमेठी, चंदौली, प्रयागराज, कौशांबी, वाराणसी, गोरखपुर, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, गाजीपुर, भदोही, सीतापुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोंडा, बस्ती, अयोध्या, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर और बलिया में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
