लखनऊ

UP Ka Mausam 30-Nov-2025: यूपी में सर्दी का सितम जारी, सोमवार से पूरे प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, जानें कैसा रहेगा दिसंबर में मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-Nov-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत कड़ाके की सर्दी के साथ हो सकती है। इसके साथ ही यूपी के मौसम पर चक्रवात दितवाह का भी असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान में और कमी आएगी और लोगों को कंपकंपा देने वाली भीषण ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

UP ​Weather Today

यूपी में सर्दी का सितम जारी

UP Ka Mausam 30-Nov-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल एक बार फिर बदल रही है। अब यूपी के मौसम पर केवल पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं, बल्कि चक्रवात दितवाह का भी असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने चक्रवात दितवाह को देखते हुए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में अब कड़ाके की सर्दी के साथ शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगा। इस सबसे अधिक प्रभावित होने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश का नाम भी शामिल है। बता दें कि यूपी में अभी ही सुबह और शाम के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन दिन की धूप से लोगों को राहत भी मिल रही है। इस बीच तापमान में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही। लुढ़कते हुआ पारा देख यह अनुमान, लगाया जा रहा है कि आगामी दिनों में शीतलहर की शुरुआत के साथ सूरज देवता के दर्शन कम हो जाएंगे और कोहरा भी बढ़ेगा। शहरी इलाकों की तुलना में यूपी के ग्रामीण इलाकों में सर्दी का सितम अधिक है।

यूपी में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल?

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह की शुरुआत ठिठुरन और कोहरे के साथ हुई है। लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी और कोहरा कम होगा। इतना ही नहीं सुबह-सुबह महसूस होने वाली कंपकंपाहट भी कम होगी। लेकिन शाम होते ही फिर ठंड का सितम बढ़ेगा और लोग उससे बचने के लिए कंबल में दुबके नजर आएंगे। मौसम विभाग की मानें तो आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों में ही मौसम शुष्क बना रहेगा। पछुआ हवाओं से तापमान में कमी आएगी। लेकिन इस बीच बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

क्या दिसंबर में पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी?

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यूपी में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने वाली है। यहां हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ने की आशंका जताई गई है। बता दें कि इस साल मानसून के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हुई थी। यूपी में मानसून के सीजन में हुई अधिक बारिश और ला नीना इफेक्ट को देखते हुए मौसम विभाग ने इस साल अधिक सर्दी पड़ने की आशंका जताई है। माना जा रहा है कि दिसंबर और जनवरी में यूपी वासियों को सर्दी का कहर देखने को मिलेगा।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article