लखनऊ

UP Weather: यूपी में कहीं बरसात-कहीं सूखा, आज 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; कल से मानसून पकड़ेगा जोर

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी के चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी यूपी में फिलहाल बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है। हालांकि कल से पूर्वी यूपी में भी मानसून जोर पकड़ेगा। जिससे कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

Image

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट (AI Image)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-July-2025: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि पूर्वी यूपी में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है। वहीं पश्चिमी यूपी में जोरदार बारिश दर्ज की जा रही है। आज भी चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में पूर्वी यूपी में भी बारिश जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में पश्चिमी यूपी में मानसूनी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके बाद पूर्वी यूपी में भी इसके बढ़ने के आसार हैं। जिससे आने वाले दिनों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में बारिश का जोर देखने को मिलेगा। यहां कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया है। यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुरादाबाद, रामपुर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, संभल, अलीगढ़ और मथुरा में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

मेघगर्जन-वज्रपात का अलर्ट

बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, संभल, सहारनपुर, शामली, एटा, बदायूं और बरेली।

पूर्वी यूपी में कब होगी बारिश?

आईएमडी के अनुसार यूपी में 29 जून से पूर्वी हिस्से में भी मानसूनी गतिविधियां तेज होने का अनुमान है। जिसके प्रभाव से कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश के कारण तापमान में भी कमी दर्ज की जा सकती है। जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article