लखनऊ

UP Weather: यूपी में सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, कानपुर रहा सबसे ठंडा; जानें आज का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-November-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा शहर कानपुर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-November-2025: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। साथ ही घना कोहरा भी कई जगहों पर देखने को मिल रहा है। यूपी के ज्यादातर हिस्सों में सर्द और शुष्क पछुआ हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण तापमान में गिरावट हो रही है और सर्दी का एहसास बढ़ रहा है। बुधवार को यूपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान कानपुर नगर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में अधिकतर जगहों में रात का पारा 1- डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। प्रदेश में अगले एक से दो दिनों में तापमान में और कमी आने की संभावना है।

यूरपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में गुरुवार को पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। नवंबर के आखिरी तीन दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस अवधि में मौसम शुष्क और साफ बना रह सकता है। सुबह के समय कहीं छिछला तो कहीं मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। तापमान की बात करें तो न्यूनतम पारे में अगले 3 दिनों में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद फिर से पारा नीचे लुढ़क सकता है। अधिकतम तापमान में अगले 7 दिन तक कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है।

यूपी में सबसे ठंडे शहर कौन-से रहे

आईएमडी के अनुसार यूपी में शुष्क पश्चिमी/उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से हाल के दिनों में तापमान में लगातार गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 5 सबसे ठंडे शहर कानपुर, बाराबंकी, अलीगढ़, मेरठ और मुजफ्फरनगर रहे। बाराबंकी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, अलीगढ़ का 7.6 डिग्री, मुजफ्फरनगर का 7.9 डिग्री और मेरठ का 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान कानपुर आईएएफ में 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा प्रयागराज का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री, हमीरपुर का 27.6 डिग्री, गोरखपुर का 27.2 डिग्री और वाराणसी का 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल