लखनऊ

UP Weather 24-November-2025: यूपी में सर्द हवाओं का सितम, दिन-रात का पारा लुढ़कने से बढ़ेगी ठंड; इन जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-November-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज 8 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दिनों में दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें:

Image

आज यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-November-2025: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से ठंड जोर पकड़ रही है। प्रदेश में चल रही उत्तर-पश्चिमी सर्द पछुआ हवाएं ठंड के एहसास को बढ़ा रही हैं। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान कानपुर नगर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अब कोहरा भी घना होने लगा है। आज 8 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी प्रभावित हो सकती है।

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी हिस्से में सुबह से समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। लेकिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। पश्चिमी तराई क्षेत्र के कुछ जिलों में आज कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत शामिल हैं। शेष इलाकों में भोर के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

यूपी में तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में फिलहाल कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। इसके बावजूद हवा की दिशा में आए बदलाव के कारण तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव आने का पूर्वानुमान नहीं है। यूपी में आने वाले दिनों में भी मौसम साफ बना रह सकता है। मौसम विभाग ने 29 नवंबर तक शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेकिन सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article