लखनऊ

UP Weather 23-November-2025: यूपी में शुरू होगा ठंड का सितम, पछुआ हवाओं से लुढ़का पारा; कई जिलों में छाई कोहरे की चादर

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-November-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार यूपी में तापमान में गिरावट के साथ ही एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान बुलंदशहर में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहेगा:

Image

उत्तर प्रदेश का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-November-2025: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी है। सर्द पछुआ हवाओं और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में यह और तेजी से लुढ़क सकता है। शनिवार को यूपी में सबसे कम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। जिसके चलते सर्द और शुष्क हवाएं खुलकर अपना प्रभाव प्रदेश के मौसम पर डाल रही हैं। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का असर फिर से बढ़ने की संभावना है। साथ ही कोहरा भी घना हो सकता है। जिससे विजिबिलिटी पर भी असर पड़ेगा।

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार के यूपी में आज मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा सुबह के समय छाया रह सकता है। आज किसी तरह का कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। 28 नवंबर तक प्रदेश में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान सुबह के समय छिछले से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। दिन में धूप निकले के साथ ही यह छंट जाएगा। इस अवधि में मौसम शु्ष्क ही बनने रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।

यूपी में तापमान में होगी गिरावट

आईएमडी के अनुसार यूपी में अगले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव आने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। साथ ही कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहन की संभावना भी दिख रही है। शनिवार को बरेली, प्रयागराज और मुरादाबाद में घना कोहरा छाया रहा। जिस कारण सुबह के समय विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच दर्ज हुई। इसके अलावा आगरा, कानपुर, अलीगढ़ और अमेठी में हल्का कोहरा रहा। वहीं अयोध्या, वाराणसी, कुशीनगर, गोरखपुर और आजमगढ़ में हल्का कोहरा छाया रहा।

बुलंदशहर रहा सबसे ठंडा, कानपुर रहा गर्म

शनिवार को यूपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान बुलंदशहर में 9 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद मुजफ्फरनगर में 10.8 डिग्री, इटावा में 11 डिग्री, बाराबंकी में 11.5 और कानपुर नगर में 11.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। सबसे अधिकतम तापमान कानपुर में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद बहराइच में 29.4 डिग्री, गोरखपुर में 29.2 डिग्री, शाहजहांपुर में 29.1 डिग्री और अयोध्या में 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article