लखनऊ

UP Weather Today: आगरा से सोनभद्र तक झमाझम बरसेंगे मेघ, 62 जिलों में जारी आंधी-बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

UP Aaj ka Mausam: (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-June-2025 नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। यहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यूपी के 62 जिलों में आज मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ आंधी और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Image

यूपी में मौसम का हाल

UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदली हुई है। मानसून की एंट्री के बाद से पूर्वांचल समेत अब पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यूपी के अधिकांश जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। किसानों के लिए भी यह बारिश काफी लाभकारी साबित होगा। इससे फसलें भी अच्छी होगी। इसके साथ ही रेड अलर्ट वाले जिलों में 15 एमएम बारिश होने की संभावना जताई गई है तो वहीं ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 5 से 15 एमएम बारिश होने की संभावना है। मानसून की एंट्री के बाद से यूपी में मौसमी गतिविधियां बदल गई है। आंधी-बारिश के साथ कई इलाकों में वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। आज प्रदेश के करीब 62 जिलों में झमाझम बारिश होगी।

यूपी के किन जिलों में आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, महोबा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, इटावा, मैनपुरी, एटा, महामाया नगर, आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद में आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, महाराजगंज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़, सुल्तानपुर, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, सोनभद्र, जौनपुर, कौशांबी, जालौन, झांसी, प्रयागराज और ललितपुर में भारी बारिश के साथ आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया,बलिया, बस्ती, संत कबीर नगर, गाजीपुर, मऊ, गोंडा, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट, झांसी, ललितपुर, औरैया, इटावा, कानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, महोबा, बांदा, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article