UP Ka Mausam 19-Nov-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। प्रदेश में पछुआ हवाएं बंद होने के बाद से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने लगी है, जिसके कारण दिन के तापमान में कुछ वृद्धि देखी जा रही है। साथ ही धूप की तपिश भी महसूस होने लगी है। उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलने से तापमान में वृद्धि देखी गई है। हालांकि रात के समय अभी भी कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड में हाथ सुन होने लगे हैं, गर्म कपड़ों में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। लोग खुद को बचाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है। इस बीच कोहरा भी देखने को मिल रहा है। सुबह के समय अधिकांश इलाकों में छिछला कोहरा छा रहा है।
यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है। यहां रातें सर्द हो गई हैं, लेकिन दिन में अभी भी थोड़ी राहत है। धूप खिली रहने से हल्की गरमाहट महसूस हो रही है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। यूपीवासी अब दिन के समय धूप सेकने लगे हैं और रात के समय अलाव का सहारा लिया जा रहा है। रात होते ही लोग ठंड से बचने के लिए कंबल में दुबक जाते हैं।
आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। आईएमडी की मानें तो दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन रात होते ही मौसम फिर ठंडा हो जाएगा और ठिठुरन बढ़ेगी। दिन की तुलना में रात अधिक ठंडी होगी। प्रदेश में रात के समय भी कोहरा छाया रहेगा।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आगामी दिनों में यूपी में भीषण ठंड पड़ने के आसार है। बीते कई दिनों से प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पारा गिरने के साथ यहां ठंड का स्तर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज की ही तरह यूपी का मौसम 24 नवंबर तक साफ बना रहेगा। दिन के समय धूप खिली रहेगी और रातों में सर्द हवाएं चलेंगी। न्यूनतम तापमान 9 से 13 के बीच रह सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 25 से 30 के बीच रहेगा। इस अवधि के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा। फिलहाल शीतलहर के लौटने को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
