लखनऊ

UP Ka Mausam 18-AUG-2025: यूपी में मानसून कमजोर, अब सताएगी उमस वाली गर्मी, जानें कब मिलेगी राहत

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-AUG-2025 लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। यहां बारिश में कमी आने से चिपचिपी गर्मी की शुरुआत हो गई है। आगामी तीन से चार दिनों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। लेकिन 21 अगस्त से प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू होगा।

Image

यूपी में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। ऐसा माना जा रहा है कि अब मानसून विदा लेने वाला है। प्रदेश में बारिश का दौर थमने लगा है। कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। बारिश का दौर थमने से उमस वाली चिपचिपाती गर्मी बढ़ने लगी है। आगामी दिनों में भी इस गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 72 घंटों में तो बारिश होने की संभावना कम है, लेकिन कई स्थानों पर हल्की बौछार पड़ सकती है। यह गर्मी को कम करने की बजाए बढ़ाएगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल -

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में दिन भर बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इस बीच धूप खिली रहेगी और उमस वाली गर्मी के साथ तापमान भी बढ़ेगा। प्रदेश के कई जिलों में आज तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इन जिलों में बारिश होने की संभावना 30 प्रतिशत जताई गई है।

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बदायूं, संभल, रामपुर, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर और अलीगढ़ में हल्की से मध्यम स्तर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इन सभी जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। बता दें कि सुबह नोएडा और उसके आसपास के जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश दर्ज की गई है।

21 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 21 अगस्त को हल्की बारिश या बौछार पड़ने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मौसमी गतिविधियों के कमजोर होने के कारण बारिश में कमी आई है। 3 से 4 दिन बाद यूपी में फिर बारिश का दौर शुरू होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article