लखनऊ

UP Weather: यूपी में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, आज गाजियाबाद से सोनभद्र तक बरसेंगे बदरा, 62 जिलों में अलर्ट जारी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-September-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज मौसम विभाग ने 62 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं बहुत तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

Image

यूपी में आज तेज बारिश का अलर्ट (AI Image)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-September-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून ने विदाई से पहले एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। आज यूपी के 62 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश होने का अनुमान है। जिसके बाद 19 सितंबर के बाद से बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। बुधवार को पश्चिमी यूपी की तुलना में पूर्वी हिस्से में अधिक बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।

यूपी में आज किन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के 16 जिलों में आज बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ और जौनपुर शामिल हैं। प्रदेश के 46 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन सभी जिलों में बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में कोई अलर्ट नहीं

गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, मथुरा, हापुड़, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, आगरा, औरेया और ललितपुर।

यूपी में कहां-कितनी हुई बारिश

यूपी में मंगलवार को भी कई शहरों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश बाराबंकी में 146 मिमी दर्ज हुई। इसके अलावा गोंडा में 141 मिमी, बहराइच में 119 मिमी, कैसरगंज में 112 मिमी, लखीमपुर खीरी में 104.4 मिमी, अयोध्या में 93.6 मिमी और नानपारा में 105 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश के कारण रविवार की तुलना में मंगलवार को तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिसे गर्मी से भी राहत बनी हुई है।

आगामी दिनों में यूपी का मौसम

मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों तक तराई, पूर्वांचल और मध्यांचल के जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं पश्चिमी हिस्से में इस दौरान छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। यूपी में 20 से 22 सितंबर के दौरान फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article