लखनऊ

UP Ka Mausam 16-Oct-2025: यूपी में बदला मौसम का रुख, रात में ठंड से ठिठुर रहे लोग, दिन में गर्मी का अहसास

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-Oct-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम में कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। हालांकि दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो रही है। दिवाली के बाद यूपी के मौसम में फिर बदलाव होगा। धूप का तीखापन का कम होगा और ठंड बढ़ेगी।

Image

यूपी का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

UP Ka Mausam 16-Oct-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदली हुई है। यहां सुबह-शाम में ठिठुरन महसूस की जा रही है। दिन के समय तेज धूप खिल रही है, जिसमें हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। ठंड को देखते हुए रात के दौरान पंखे-कूलर बंद होने लगे हैं। यूपी वासियों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और कंबल निकालने शुरू कर दिए हैं। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए आगामी दिनों में भीषण ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि दिवाली के बाद से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगेगी और छठ तक भीषण ठंड शुरू हो जाएगी। धूप का असर भी कम हो जाएगा और ग्रामीण इलाकों में कोहरा भी शुरू हो जाएगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल।

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। सुबह-शाम में अच्छी ठंड होने लगी है। दिन के समय तीखी धूप देखने को मिल रही है। दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। लेकिन शाम होते-होते यहां मौसम ठंडा हो रहा है। तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। बीते दिनों 25-26 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान अब 18 से 19 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो दिवाली के बाद से मौसम करवट लेगा और कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कहीं-कहीं सतही हवाएं चल सकती हैं।

कल कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग ने यूपी को ग्रीन जोन में रखा है। इसका अर्थ है कि प्रदेश में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। कल प्रदेश का मौसम आज की तरह की सुहावना और साफ बना रहेगा। दिन के समय धूप होगी। रात और सुबह के समय ठिठुरन महसूस होगी। ग्रामीण इलाकों में धुंध होने लगी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article