लखनऊ

UP Ka Mausam 12-Sep-2025: यूपी में कहीं वर्षा तो कहीं खिली धूप, उमस का सिलसिला जारी, 14 जिलों में बारिश का अलर्ट,

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-Sep-2025 लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसके अलावा प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज धूप खिली रहेगी और उमस भरी गर्मी बढ़ेगी। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

Image

यूपी का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

UP Ka Mausam 12-Sep-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज बदले-बदले हैं। कभी जोरदार बारिश हो रही है तो उसके दो दिन बाद प्रदेश के लोगों को उमस वाली गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। प्रदेश में कहीं बारिश हो रही है और कहीं धूप खिली रहती है। लगातार बदल रहे मौसम में खांसी-जुकाम के साथ वायरल के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है, जहां कहीं-कहीं बारिश की बौछारें पड़ सकती है, जिससे उमस से कोई राहत नहीं मिलेगी, उल्टा उमस वाली गर्मी और बढ़ जाएगी।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में मौसम की चाल अजब-गजब देखने को मिल रही है। प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं कई जिले ऐसे भी हैं, जहां उमस का सितम जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, संतकबीर नगर और बस्ती में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। लेकिन इसके अलावा प्रदेश के अन्य सभी जिलों में धूप खिली रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान बढ़ेगा और गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

यूपी में कल का मौसम

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, यूपी में कल यानी 13 सितंबर को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कल रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, पीलीभीत और बिजनौर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शामली, मेरठ, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, बलिया और अमरोहा में बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। यहां कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार है।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन बारिश के बाद यूपी के लोगों को फिर उमस का सामना करना पड़ेगा, जिसके बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा और झमाझम बारिश होगा। इसका अर्थ यह है कि यूपी में 12 और 13 सितंबर को बारिश होगी, उसके बाद 14 और 15 सितंबर को गर्मी का मार झेलनी पड़ेगी। 16 सितंबर को फिर यूपी के कई जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!