लखनऊ

UP Ka Mausam 11-Sep-2025: यूपी में मानसून का यू टर्न, आज 16 जिलों में बरसेंगे मेघ, झमाझम बारिश के साथ गर्मी से मिलेगी राहत

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-Sep-2025 लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में मौसम की चाल बदलने लगी है। बुधवार से तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। विदाई की तरह आगे बढ़ रहे मानसून ने यूपी में यू टर्न मार लिया है। अब प्रदेश में बारिश के साथ मौसम एक बार फिर सुहावना हो जाएगा। आज मौसम विभाग ने यूपी के करीब 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Image

यूपी में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

UP Weather Today: यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। यहां बीते दिनों उमस और गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत देने के लिए बारिश ने यू टर्न मारा है। आज प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के करीब 16 जिलों में आज झमाझम मेघ बरसेंगे। यूपी में दो दिन तक मानसूनी बारिश देखने को मिलेगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को उमस से राहत मिलेगी। हालांकि यह राहत भी कुछ ही दिन की है, क्योंकि प्रदेश में दो दिन की बारिश के बाद एक बार फिर तापमान बढ़ेगा, बारिश में कमी आने से उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल और कहां बरसेंगे मेघ।

आज यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी का मौसम कल यानी बुधवार, 11 सितंबर से ही बदलने लगा था। नोएडा, गाजियाबाद समेत यूपी के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं का सिलसिला शुरू हो गया था, जो अभी भी जारी है। यहां तेज हवाओं सुबह का मौसम थोड़ा ठंडा बना हुआ है। दोपहर में तेज धूप खिली रहती है। चटक धूप के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। तापमान बढ़ने के साथ यहां गर्मी महसूस की जा रही है। लेकिन आज बारिश से मौसम बदल जाएगा।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, सोनभद्र और ललितपुर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दौरान बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महाराजगंज में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!