लखनऊ

UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-Sep-2025 लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज से मौसम फिर बदलने लगा है। थमा हुआ बारिश का दौर फिर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की संभावना जताई है और आगामी दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। बीते कुछ दिनों से यहां बारिश का दौर थमा हुआ था, जिसके कारण उमस और गर्मी बढ़ने लगी थी। गर्मी की मार झेल रहे यूपी के लोगों को अब राहत देने के लिए बारिश होने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है यूपी के दोनों हिस्सों में भारी बारिश होगी। बारिश के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल।

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में आज तेज धूप खिली रहेगी। दोपहर तक लोगों को चिलचिलाती धूप के साथ चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। उसके बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी, जिससे उमस और बढ़ जाएगी। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में आज 10 सितंबर को गरज चमक के साथ बारिश की बौछार पड़ने की संभावना है। लेकिन कहीं भी भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

यूपी में दो दिन बरसेंगे झमाझम मेघ

उत्तर प्रदेश में लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत देने के लिए दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 11 और 12 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। तेज बारिश से लोगों को उमस से राहत मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार, बात करें तो 11 सितंबर को पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है, वहीं पूर्वी हिस्से में बारिश की बौछार पड़ने के आसार हैं। इसके बाद 12 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों ही हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 13 और 14 सितंबर को कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!