लखनऊ

यूपी का मौसम 05-June-2025: यूपी में फिर बदली मौसम की चाल, सुहावना मौसम बस एक दिन का मेहमान, कल से फिर आसमान से बरसेगी आग

उत्तर प्रदेश में बीते दिन की तरह ही आज भी मौसम सुहावना बना रहेगा। यहां आंधी-बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन मानसून की दस्तक से पहले प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में कल से भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा।

Image

यूपी का मौसम 05-June-2025: यूपी में फिर बदली मौसम की चाल, सुहावना मौसम बस एक दिन का मेहमान, कल से फिर आसमान से बरसेगी आग

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-June-2025: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम की चाल बदली हुई नजर आ रही है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश ने मौसम सुहावना कर रखा है। गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है और उमस में भी कमी आई है। आज ही मौसम सुहावना बना रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने यूपी में विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं येलो अलर्ट जारी किया है तो वहीं कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लेकिन बता दें कि ये राहत भी आज भर की मेहमान है। कल से एक बार फिर यूपी का मौसम बदल जाएगा।

यूपी के अधिकांश जिलों में जारी येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, कन्नौज, आगरा, झांसी, इटावा, ललितपुर, महोबा, जालौन, हमीरपुर, औरैया, मैनपुरी, चित्रकूट, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, कौशांबी, बांदा, कानपुर नगर और कानपुर देहात में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही कई स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।

12 जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के 12 जिलों में मौसमी गतिविधियों को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर और सुल्तानपुर शामिल हैं। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो यहां धूल भरी आंधी के साथ ठनका गिरने के आसार हैं।

कल कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 6 जून को यूपी के मौसम की चाल बदलने वाली है। विभाग ने बताया कि कल से यूपी में तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला पूरी तरह से थम जाएगा और आगामी दिनों में प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसका अर्थ ये है कि मानसून की एंट्री से पहले यूपी में भीषण गर्मी पड़ेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article