लखनऊ

यूपी का मौसम 01-October: दशहरे से पहले मौसम की पलटी, आज भी बरसेंगे बादल; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-October-2025 लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी में जाने आज बारिश होगी या नहीं? यूपी के मौसम का पूर्वानुमान: दशहरे से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर को भी प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम।

Image

आधे यूपी में आज बारिश का अलर्ट

Photo : Times Now Digital

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-October-2025: उत्तर प्रदेश में दशहरे से ठीक पहले मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार को नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश हुई और बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 1 अक्टूबर को भी प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का बदला-बदला मिजाज देखने को मिलेगा। बुधवार को कई जिलों में काले बादलों के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।

आधे यूपी में अलर्ट

लखनऊ स्थित मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार को बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, अमेठी, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन, औरैया, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, शाहजहांपुर, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, बदायूं, हरदोई और कन्नौज समेत तमाम जिलों में आज चमक-गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिर सकती है और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

लखनऊ को मिलेगी गर्मी से राहत

राजधानी लखनऊ में आज आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। यहां झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। गुरुवार को इसमें 1–2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

वाराणसी, नोएडा और गाजियाबाद में भी बरसेगा पानी

वाराणसी में भी आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान में हालांकि कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा। नोएडा में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। नोएडा का अधिकतम तापमान आज करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जिसमें अगले दो दिन में हल्की कमी आ सकती है। गाजियाबाद में भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में अगले 24 से 36 घंटे तक मध्यम बारिश की संभावना है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!