लखनऊ

UP Weather Today: रिमझिम-रिमझिम बरसेंगे बदरा, नोएडा-गाजियाबाद समेत 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

UP Weather Today: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश और कई हिस्सों में रिमझिम-रिमझिम बादल बरसने की संभावना जताई है। इसके अलावा यूपी के अधिकतर हिस्सों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।​

Image

रिमझिम-रिमझिम बरसेंगे बदरा

KEY HIGHLIGHTS
  • IMD ने 18 जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट
  • नोएडा-गाजियाबाद में अच्छी बारिश की संभावना
  • यूपी के कई हिस्सों में रिमझिम-रिमझिम बारिश

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की चाल धीमी पड़ने लगी है। अब मानसून दक्षिण की तरफ शिफ्ट हो रहा है। इससे यूपी में हो रही बारिश पर असर देखने को मिलेगा। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद अब यूपी में बदरा कम बरसेंगे। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आज यूपी के कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश, वहीं कई जिलों में बादल रिमझिम-रिमझिम बरसेंगे। अधिकांश भागों में बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। जिन जिलों में बिजली गिरने की संभावना है, वहां अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को आपदा प्रबंधन विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्य जारी है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा यूपी में आज मौसम का हाल -

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी

लखनऊ मौसम केंद्र ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मेरठ, महामायानगर, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, ज्योतिबा फुले, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर और प्रतापनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिलों में बारिश के साथ आंधी और वज्रपात होने की भी संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। जौनपुर, गाजीपुर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ व आसपास के जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। राहत विभाग के अनुसार, यूपी में इस सीजन में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 84 लोगों की मौत हो गई है। पिछले साल की तुलना में इस साल मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है।

आकाशीय बिजली से बचाव के लिए योजना

यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से मरने वाले लोगों की संख्या में कमी लाने के लिए यूपी सरकार उत्तर प्रदेश लाइटनिंग अलर्ट मैनेजमेंट सिस्टम लाने की योजना बना रही है। इस सिस्टम के माध्यम से बिजली गिरने से 30 मिनट पहले चेतावनी जारी की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article