Hayatnagar Police Encounter: हयातनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस मुठभेड़ में एक आरोपी को टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। गो-तस्कर के साथ एक सिपाही भी घायल हो गया। घायल सिपाही की पहचान दीपांशु हयातनगर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान मोबीन पुत्र रमजानी असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी इनामी बदमाश था।
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, मंगलवार को हयातनगर थाना क्षेत्र के ऐंचोली गांव में गोवंशीय पशुओं की हत्या का मामला आया था। इसी दौरान पुलिस को गो-तस्करों के जंगल में घूमने की मुखबिर से सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गोतस्करों की खोजबीन शुरू कर दी। वहीं, नगला खोकर से सोतीपुरा जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। खुदको पुलिस से घिरता देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर पर गोली लगने से मोबीन घायल हो गया।
पहले से था इनाम घोषित
वहीं, इस मुठभेड़ में एक सिपाही दीपांशु भी घायल हो गया। सभी घायलों को अस्पतला ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घटना में शामिल तीन आरोपी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए गो-तस्कर पहले से ही फरार इनामी बदमाश था। पुलिस ने मोबीन पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया गोतस्कर सक्रिय अपराधी है। गांव ऐंचोली में गोवंशीय पशुओं की हत्या कर मांस ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
