लखनऊ

Meerut: छापेमारी करने गई विजिलेंस टीम, ग्रामीणों ने बना लिया बंधक, कहा- अधिकारी करते हैं मनमानी..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2023, 08:09 PM IST

Uttar Pradesh News: मेरठ में छापेमारी करने गई विजिलेंस की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी मनमानी करते है। मामला इतना बढ़ गया कि शांत कराने के लिए एसडीएम को आना पड़ा।

Image

UP police ( File Photo)

Photo : AP

UP Meerut News: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें गांव वालों ने गांव में आए विजिलेंस की टीम को ही बंधक बना लिया। दरअसल मामला शुक्रवार का है। जब रानी नंगला गांव में तड़के करीब साढ़े तीन बजे गांव में विजिलेंस टीम छापेमारी करने आई तो ग्रामीणों ने पूरी टीम को बंधक बना लिया। गांव वालों का कहना है कि विजिलेंस की टीम सुबह-सुबह परेशान करने आ जाती है। आपको बता दें कि बाद में वहां भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी पहूंच गए। इस मामले को एसडीम के हस्ताक्षेप से शांत कराया गया।

जैसे ही शुरु की फोटोग्राफी गांव वाले हो गए इकट्ठे,

मौके पर पहूंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को मौके पर ही बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद भाकियू पदाधिकारियों ने थाने पर ही धरना डाल दिया। मामला इतना बढ़ गया कि एसडीम को आना पड़ा। इस पूरे मामले को एसडीम के हस्तक्षेप से शांत कराया गया। छापेमारी के लिए विजिलेंस की टीम में से जेई विरेंद्र कुमार, एसआई जसवीर सिंह, हेडकांस्टेबल शादाब, प्रदीप व गुलाब गए थे। टीम ने जैसे ही फोटोग्राफी शुरु की तो पूरे गांव वाले इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने सभी टीम के सदस्य को ग्रामीण नरेंद्र के मकान में बंधक बना लिया।

कहा - विजिलेंस के अधिकारी करते है गांव वालों से मनमानी

हांलाकि ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत विजिलेंस की टीमें छापेमारी के नाम पर कभी भी आ जाती हैं और ग्रामीणों को परेशान करने लगतीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिलाधिकारी और विद्युत विभाग के अधिकारियों के सख्त निर्देश हैं कि सूर्यास्त के बाद व सूर्योदय से पहले किसी के घर में कोई छापामारी नहीं की जाएगी। यही नही ग्रामीणों ने यह भी कहा कि विजिलेंस के अधिकारी गांव वालों से मनमानी करते है वो गांव वालों से पैसा भी वसूलते है। ग्रामीणों ने सख्ती से कह दिया कि ये सब मनमानी नही चलेंगी। विजिलेंस की टीमें छत पर जाकर फोटोग्राफी करती हैं और ग्रामीण लोग गांव में आंगन में ही सोतें हैं।

आना पड़ गया एसडीएम को

मामला इतना बिगड़ गया कि थाना पुलिस को भी मौके पर आनी पड़ी। थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा ने ग्रामीणों व भाकियू पदाधिकारियों को जब समझाने का प्रयास किया तो वे भड़क गए। इस मामले को एसडीएम मवाना अखिलेश यादव व सीओ आशीष शर्मा के वर्तालाप से ही शांत किया गया। इसके बाद विजिलेंस की ओर से कोई भी कर्रवाई न होने व भविष्य में नियमानुसार छापेमारी करने पर ही धरना समाप्त हुआ। भारतीय किसान यूनियन की ओर से जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, प्रधान सोहनवीर पोसवाल, नरेश मवाना, हर्ष चाहल, मदनपाल यादव, और इसके साथ कईं और लोग भी मौजूद थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article