उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा 19-July-2025: उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। सावन महीने की शुरुआत से ही यहां झमाझम बारिश हो रही है। बारिश और हवाओं के चलने के दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन उसके बाद उमस वाली गर्मी उन्हें बेहाल करना शुरू कर देती है। लेकिन अभी भी मई-जून वाली भीषण गर्मी से तो लोगों को राहत मिल ही गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में आगामी दिनों में बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा। यहां रुक-रुककर बारिश होती रहेगी और गर्मी से राहत मिलती रहेगी। शुक्रवार को यूपी के अधिकांश जिलों में हुई झमाझम बारिश के बाद आज, शनिवार 19 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज प्रदेश में मौसम का हाल -
यूपी में आज मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के अधिकांश जिलों में आज धूप खिली रेहगी। दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने शुरू होगा और कहीं-कहीं झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 29 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में आज उमस भरी गर्मी लोगों को सताने वाली है।
किन जिलों में आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो आज सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, कांशीराम नगर, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा और चित्रकूट में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना भी है।
इन जिलों में आज झमाझम बरसेंगे मेघ
आज यूपी के आगरा, झांसी, ललितपुर, जालौन, इटावा, फिरोजाबाद और मथुरा में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 5 से 15 एमएम बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में प्रदेश का मौसम फिर एक बार करवट लेगा और यहां अधिकांश भागों में तेज बारिश होगी। यहां आईएमडी ने 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।
