Gorakhpur Link Expressway: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी शुक्रवार, 20 जून को 91.35 किलोमीटर लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर से आजमगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों को जोड़ेगा। इससे लोगों की यात्रा आसान और सुखद होगी। कम समय यात्री लंबी दूरी तय कर पाएंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 'यूपी बीमारू राज्य से अब एक्सप्रेसवे वाले राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।'
