लखनऊ

Ayodhya Masjid Design: बदल गया अयोध्या मस्जिद का डिजाइन, भारत की मस्जिदों से होगा कुछ अलग, पांच मीनारों के बीच होगा गुम्बद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 11:09 AM IST

Ayodhya New Masjid Design: अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का डिजाइन बदल दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मस्जिद का डिजाइन अब अरब देशों की तर्ज पर बनाया जाएगा। इस मस्जिद में करीब दो हजार लोग एक साथ नमाज अदा कर सकेंगे।

Image

Ayodhya Masjid Design: बदल गया अयोध्या मस्जिद का डिजाइन, भारत की मस्जिदों से होगा कुछ अलग, पांच मीनारों के बीच होगा गुम्बद (सांकेतिक तस्वीर: Pixabay)

Ayodhya Masjid Design Changed: अयोध्या में पांच एकड़ जमीन पर बनने वाली मस्जिद का डिजाइन बदल दिया गया है। बताया जा रहा है कि मस्जिद ट्रस्ट ने इस मस्जिद का डिजाइन सामान्य तौर पर भारत में बनने वाली मस्जिदों के डिजाइन पर न होकर मध्य पूर्व और अरब देशों में बनने वाली भव्य मस्जिदों के तर्ज पर बनाने का फैसला लिया गया है। मस्जिद को इतनी बड़ी बनाई जाएगी कि इसमें करीब दो हजार लोग एक साथ नमाज अदा कर सकेंगे।

पांच मीनारों के बीच होगा गुम्बद

दरअसल, अयोध्या के धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद के डिजाइन में बदलाव किया गया है। मस्जिद के डिजाइन को शानदार लुक देने के लिए इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष ज़ुफर फारूकी ने मुम्बई में सभी मसलक के उलमा के साथ बैठक की। इस बैठक में मस्जिद को शानदार लुक देने के लिए इसके डिजाइन को बदलने के लिए और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तफसील से बात की गई। बताया जा रहा है कि मस्जिद को इतना भव्य बनाया जाएगा कि इसमें एक साथ करीब दो हजार लोग नमाज अदा कर सकेंगे। मस्जिद को परंपरागत स्वरूप में पांच मीनारों के बीच गुम्बद के साथ तैयार किया जाएगा।

धर्मार्थ कैंसर अस्पताल भी बनेगा-सूत्र

वहीं, ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों ने इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन, अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट के अध्यक्ष जुफर फारुकी के हवाले से कहा कि मस्जिद के साथ यहां तीन सौ बिस्तरों वाला एक धर्मार्थ कैंसर अस्पताल भी बनाया जाएगा। बताया यह भी जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय फार्मा कंपनी वॉकहार्ट ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. हाबिल खोराकीवाला ने धर्मार्थ आधार पर हॉस्पिटल की स्थापना और उसे चलाने की सहमति भी जताई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article