लखनऊ

Gonda Accident: सरयू नहर में पलटी बोलेरो, 11 लोगों की डूबने से मौत; CM ने दिए 5 लाख मुआवजे के निर्देश

गोंडा में बोलेरो के सरयू नहर में पलटने से 11 लोगों की डूबकर मौत हो गई। बोलेरो में सवार 15 लोग पृथ्वी नाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान इटियाथोक क्षेत्र में बेलवा बहुता के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। सीएम योगी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Image

गोंडा में दर्दनाक हादसा

Gonda Accident News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सरयू नहर में पलट गई। इस हादसे में 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे श्रद्धालु

यह हादसा जिले के इटियाथोक इलाके में बेलवा बहुता के पास हुआ। पुलिस के अनुसार बोलेरो में 15 लोग सवार थे, जो मोतीगंज थाना क्षेत्र के सिहागांव गांव से खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बोलेरो बेकाबू होकर नजर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।

चार लोगों की हालत गंभीर

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नहर में डूबे वाहन से 11 शवों को निकाला गया। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान चार लोगों को बचाया गया, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भेजा गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना का संज्ञान लिया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article