LIVE

आज का मौसम, 15 October 2024 Highlight: दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी, जानें अन्य प्रदेशों में कैसा रहेगा मौसम

Pooja KumariUpdated Oct 15, 2024, 17:34 IST
Follow on Google News
आज का मौसम, 15 October 2024 Highlight: दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी, जानें अन्य प्रदेशों में कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम, 15 October 2024 Highlight: दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी, जानें अन्य प्रदेशों में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 15 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुंबई में भी आज मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली और यूपी में आज बारिश के आसार नहीं है। लेकिन राजस्थान के कुछ हिस्सों में पानी बरस सकता है। जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा है:

OCT 15, 2024 17:34 IST

राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश बूंदाबांदी

राजस्थान में बीते चौबीस घंटे के दौरान कई जगह हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी दर्ज की गयी जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। विभाग के अनुसार सबसे अधिक, दो मिलीमीटर बारिश प्रतापगढ़ में दर्ज की गई है। वहीं राज्य में गंगानगर में 38.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बदलते मौसम के साथ राज्य के अनेक इलाकों में रात का पारा नीचे आने लगा है और बीत चौबीस घंटे में यह फतेहपुर (सीकर) में सबसे कम 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

OCT 15, 2024 15:52 IST

चेन्नई और उसके आस-पास के इलाकों में हुई बारिश

तमिलनाडु के चेन्नई और दूसरे क्षेत्रों में मंगलवार को रुक-रुक कर व्यापक बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र एक स्पष्ट, निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है तथा इसके अवदाब में बदलने की आशंका है। लगातार बारिश और आंधी के कारण शहर और उपनगरों में सड़क पर चलने वालों की संख्या में तेजी से कमी आई है। चेन्नई, तिरुवल्लूर और राज्य के अन्य हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग के मध्य भाग में एक स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया। विभाग के अनुसार इसके दबाव में तब्दील होने तथा अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की आशंका है।"

OCT 15, 2024 15:48 IST

आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि यह निम्न दबाव क्षेत्र समुद्र के दक्षिण-पूर्वी हिस्से से पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया तथा मंगलवार सुबह वहीं पर स्थित रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि अगले दो दिनों में मौसम प्रणाली के दबाव में तब्दील होने तथा उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के किनारों की ओर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में जोरदार मानसून गतिविधि देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने गुंटूर, बापटला, पालनाडु, प्रकाशम, नेल्लोर, नंदयाला, अन्नामय्या, चित्तूर, तिरुपति और कुरनूल जिलों के लिए भी इसी प्रकार का मौसम रहने की भविष्यवाणी की।

OCT 15, 2024 14:28 IST

चेन्नई में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट



मौसम विभाग ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेग। लोगों को आवश्यकता होने पर ही बाहर जाने की सलाह दी गई है।
OCT 15, 2024 13:29 IST

कर्नाटक में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कर्नाटक के तुमकुर, चिक्काबल्लापुरा, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, कोलार, चिकमगलूर, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, कोडागु, मैसूर, चामराजनगर और मांध्या में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज झमाझम बारिश होगी और मौसम ठंडा बना रहेगा।
OCT 15, 2024 11:55 IST

तमिलनाडु में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवन्नमलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, कल्लाक्कुरिची, पेरम्बलुर, अरियालुर, मयिलादुथुराई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, कल्लाक्कुरिची, पेरम्बलुर, अरियालुर, मई इलादुथुराई, तंजावुर, तिरुवरूर और नागापट्टिनम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
OCT 15, 2024 11:06 IST

रांची में आज बारिश के आसार नहीं

रांची में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
OCT 15, 2024 10:07 IST

20 अक्टूबर से बिहार में ठंड शुरू

बिहार में 20 अक्टूबर के बाद से ठंड की शुरुआत हो जाएगी। तब तक प्रदेश में तेज धूप निकलने से उमस का अहसास होगा। हालांकि सुबह और रात के समय मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है। 20 अक्टूबर के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री और गिरावट होने के आसार हैं।
OCT 15, 2024 08:05 IST

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें

बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश को लेकर कोई चेतावनी या संभावना जारी नहीं की गई है। 17 अक्टूबर तक बिहार में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं।
OCT 15, 2024 06:19 IST

इन राज्यों में बरसेंगे बदरा


मौसम विभाग के अनुसार आज भी दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार को तमिलनाडु में अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायलसीमा, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 15, 2024 06:00 IST

मुंबई में आज बारिश के आसार


मौसम विभाग के अनुसार आज मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही मध्यम स्तर की बारिश होने और गरज के साथ तूफान की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
OCT 15, 2024 06:00 IST

राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश के आसार


जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 16 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सोमवार को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दिन सबसे अधिक बारिश चित्तौडगढ़ के डूंगला में 47 मिमी दर्ज हुई। सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
OCT 15, 2024 06:00 IST

आज दिल्ली के मौसम का हाल


दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
OCT 15, 2024 06:00 IST

यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में फिलहाल न हीं ज्यादा गर्मी है और नहीं ठंडक है। हालांकि सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में यूपी में कहीं भी तेज बारिश की संभावना नही हैं। मंगलवार से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं का सिलसिला कम होगा। ऐसे में आज आसमान साफ रहने वाला है। साथ ही धूप भी तेज खिलेगी। आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है।