लखनऊ

प्रतापगढ़ में दर्दनाक सड़का हादसा; कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, 2 युवकों की मौत

प्रतापगढ़ जिले के सुंदरपुर गांव के पास शनिवार को एक दुखद सड़क हादसा हुआ। एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अमेठी जिले के रहने वाले चचेरे भाई विकास कुमार और रोहित थे।

Image

प्रतापगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Pratapgarh Road Accident: प्रतापगढ़ जिले में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग के सुंदरपुर गांव के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गई।

मृतकों में 22 वर्षीय विकास कुमार और उनके 23 वर्षीय चचेरे भाई रोहित शामिल हैं, जो अमेठी जिले के निवासी थे। कोहंडौर थाना प्रभारी धनंजय राय ने बताया कि दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें कोहंडौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article