लखनऊ

बरेली में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, वाहनों की चोरी को देते थे अंजाम

यूपी के बरेली में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। लंबे समय से वाहन चोरी करने वाले गैंग की तलाश कर रही पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से 10 वाहनों को जब्त किया है।

Image

बरेली में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने मुठभेड़ में वाहन चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान इनमें से एक बदमाश को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बदमाशों के पास दस गाड़ियां जब्त की है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि चोरों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। हमारे जिले की एसओजी की टीम और थाना कोतवाली की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन करके तीन चोरों को पकड़ा है। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है।

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल एक बदमाश का नाम तस्लीम उर्फ मुन्ना है, जो बरादरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दूसरे का नाम इमरान है, इस पर दस मुकदमे हैं। इनका एक साथी तौकीब है, उस पर आठ मुकदमे हैं। इनके पास से दस वाहन बरामद हुए हैं, जिनमें से नौ मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा है। साथ ही एक इंजन भी बरामद हुआ है। एक डाई बरामद हुई है, जिससे यह नंबर बदलते हैं। पुलिस ने बताया कि वाहनों के अलावा बदमाशों के पास से नंबर प्लेट और तमंचा भी बरामद हुआ है। इन तीनों को विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

टीम को मिलेगा 12 हजार का पुरस्कार

पुलिस अधीक्षक ने टीम के लिए 12 हजार का पुरस्कार घोषित किया है। इन वाहन चोरों की तलाश पुलिस को कई दिनों से थी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात इंस्पेक्टर को मुखबिर से सूचना मिली कि इस्लामिया ग्राउंड के खंडहरनुमा भवन में कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर में छेड़छाड़ कर रहे हैं।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की, तो एक आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई तो बारादरी के रबड़ी टोला निवासी तस्लीम उर्फ मुन्ना के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इनकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। शनिवार को मौका मिलते ही इन्हें धर दबोचा गया। इसके पीछे और कौन-कौन शामिल है, इसका खुलासा भी पूछताछ के दौरान होगा।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article