लखनऊ

Lucknow में मैगी खाने वाला चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, ऐसे पुलिस की जाल में फंसा

लखनऊ में चोरी के दौरान अपने साथियों के साथ मैगी पार्टी मनाने वाले चोर गैंग के मुखिया को शुक्रवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

लखनऊ में एक चोर गैंग के सरगना को शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। यह गिरोह हाल ही में चोरी के दौरान मैगी पार्टी करने के लिए चर्चा में आया था। पुलिस के अनुसार, सरगना हिमांशु उर्फ संजू अपने आठ साथियों के साथ सर्वोदय नगर मजार के पास एक मीटिंग कर रहा था, जहां वे चोरी की अगली योजना बना रहे थे। गाजीपुर पुलिस ने बताया कि यह गिरोह बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। शुक्रवार तड़के, पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध लोगों को देखा और उन्हें घेराबंदी करने का प्रयास किया।

इस दौरान, एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने अपना नाम हिमांशु उर्फ संजू बताया। वह तकरोही बाजार का निवासी है। पुलिस ने उसके कुछ साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, और उनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। यह घटना लखनऊ में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच हुई है, और पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article