लखनऊ

तमाशा देखिए आप लखनऊ में हैं! कार में लटका कर पुलिस वाले को चकरगिन्नी बना डाला; 10 KM तक मची हाय तौबा

पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो कार चालक कृष्ण कुमार गोस्वामी शाहिद पथ तिराहा पर वाहन रोकने से इनकार करने और यातायात में बाधा उत्पन्न करने के बाद फरार हो गया।शिकायत में कहा गया है कि वाहन चालक ने शुरू में पुलिस के निर्देशों का पालन करने से इनकार कर दिया और फिर दो यात्रियों के साथ तेज रफ्तार से वाहन लेकर भाग गया, जबकि कांस्टेबल वाहन से लटका रह गया।

Image

लखनऊ में कांस्टेबल को एसयूवी कार से लटकाकर 10 किलोमीटर तक घुमाया गया

लखनऊ : लखनऊ में नियमों के उल्लंघन के आरोप में जांच के लिए एक एसयूवी रोकने पर कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी को वाहन में लटकाकर लगभग 10 किलोमीटर तक घुमाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में शामिल वाहन जब्त किया जा चुका है। हालांकि, घटना 15 नवंबर को सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के शाहिद पथ पर हुई बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो कार चालक कृष्ण कुमार गोस्वामी शाहिद पथ तिराहा पर वाहन रोकने से इनकार करने और यातायात में बाधा उत्पन्न करने के बाद फरार हो गया। कांस्टेबल रंजीत कुमार यादव ने शिकायत में कहा कि घटना दोपहर लगभग 12:45 बजे हुई जब बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो कार का चालक यात्रियों को बैठाने के लिए रुका, जिसके बाद यातायात पुलिस कर्मी वहां पर पहुंचे।

शिकायत में कहा गया है कि वाहन चालक ने शुरू में पुलिस के निर्देशों का पालन करने से इनकार कर दिया और फिर दो यात्रियों के साथ तेज रफ्तार से वाहन लेकर भाग गया, जबकि कांस्टेबल वाहन से लटका रह गया।

यातायात पुलिसकर्मियों की मदद से पुलिस ने सेवई पुलिस चौकी के पास कार को रोक लिया। इसके बाद गोस्वामी पुलिस द्वारा यात्रियों से पूछताछ किए जाने के दौरान घटनास्थल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह सरोजिनी नगर इलाके के अमौसी बाजार का निवासी है।

कृष्णा नगर के सहायक पुलिस आयुक्त राजनीश वर्मा ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने और अन्य संबंधित धाराओं में गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसयूवी को भी जब्त कर लिया गया है।”

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article