लखनऊ

Muzaffarnagar Accident: मुजफ्फरनगर में कोहरे का कहर, स्कूल बस की लोडर से भीषण टक्कर, हादसे में 10 छात्राएं घायल

Muzaffarnagar Accident: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना थाना क्षेत्र के छाजपुर-राजपुर रोड पर छात्राओं से भरी स्कूल बस की एक लोडर से टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 छात्राएं घायल हो गई है, जिसमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

Muzaffarnagar Accident: मुजफ्फरनगर में कोहरे का कहर, स्कूल बस की लोडर से भीषण टक्कर, हादसे में 10 छात्राएं घायल

Muzaffarnagar Accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जिले के फुगाना थाना क्षेत्र के छाजपुर-राजपुर रोड पर मंगलवार सुबह एक स्कूल बस की लोडर से टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूल बस में सवार 10 छात्राएं घायल हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल छात्राओं में 3 की हालत नाजुक बनी हुई है।

स्कूल बस की लोडर से टक्कर

पुलिस क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि घटना उस समय हुई जब कंधाला में एक स्कूल की बस सुबह घने कोहरे के कारण लोडर से टकरा गई। इस बस में स्कूल की छात्राएं सवार थीं। उन्होंने बताया कि घायल छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बुढ़ाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि घायल 10 छात्राओं को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया था।

अधिकारी ने आगे बताया कि बाद में स्थिति को देखते हुए उनमें से छह को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इसमें तीन छात्राओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने छात्राओं की पहचान नौवीं कक्षा की खुशी, तनु और शौकीन के रूप में की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोडर को जब्त कर लिया है और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की जांच जारी है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article