लखनऊ

Azam Khan News: 'समाजवादी पार्टी आजम खान के साथ कभी खड़ी नहीं हुई...' बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी ने राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से प्रेरित होकर आजम खान पर बकरी चोरी और मुर्गी चोरी जैसे तुच्छ आरोप लगाए और उन्हें लंबे समय तक जेल में रखा।

Image

आजम खान और स्वामी मौर्या (फाइल फोटो: canva)

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की जेल से रिहाई पर सियासत तेज हो गई है। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से प्रेरित होकर आजम खान पर झूठा आरोप लगाया।

आजम खान दशकों से उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनके कई बार विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा के लिए चुने जाने के बावजूद भाजपा ने उनके साथ जो व्यवहार किया, वह वास्तव में निंदनीय है। उन्‍होंने समाजवादी पार्टी (सपा) की आलोचना करते हुए कहा कि यह सत्‍य है कि समाजवादी पार्टी आजम खान के साथ कभी खड़ी नहीं हुई। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आजम खान का क्या निर्णय होगा, उस पर अनुमान लगाने की बजाय उनसे खुद जानने की कोशिश करनी चाहिए।

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली सरकार द्वारा दुर्गा पूजा और रामलीला के लिए लाउडस्पीकर की समय सीमा बढ़ाने के फैसले पर कहा, 'दिल्ली सरकार क्या करती है और क्या नहीं करती, इस पर हमें टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है, लेकिन हां, यह जरूर कहा जाना चाहिए कि एक धर्म विशेष पर प्रतिबंध लगाना और दूसरे धर्म को बढ़ावा देना उचित नहीं है।'

स्वामी प्रसाद मौर्य ने नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद करने पर कहा, 'यह भाजपा का नाटक और नौटंकी है। अगर आप शाम को किसी मीट की दुकान पर जाएंगे, तो आपको न केवल एक धर्म विशेष के लोग मिलेंगे, बल्कि कई अन्य लोग भी मिलेंगे जो इसका विरोध करते दिखते हैं।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article