लखनऊ

UP News: लखनऊ समेत छह शहरों में NIA की छापेमारी, PFI से जुड़ा है मामला, छानबीन कर कई दस्तावेज लिए कब्जे में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2023, 10:14 AM IST

NIA Raids In Six Cities: NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PFI से जुड़े मामले में छह शहरों में छापेमारी की है। इन शहरों में यूपी के शहर भी शामिल है। हालांकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है।

Image

UP News: लखनऊ समेत छह शहरों में NIA की छापेमारी, PFI से जुड़ा है मामला, छानबीन कर कई दस्तावेज कब्जे में (File Photo)

Photo : BCCL

NIA Raids PFI: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ, कानपुर व गोरखपुर समेत छह शहरों में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) से जुड़े नौ सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि एनआइए ने बारीकी से छानबीन कर कई दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है।

कई दस्तावेज जब्त

दरअसल, बुधवार को जब एनआइए ने सुबह छह शहरों में छापेमारी की तो उनमें यूपी के शहर लखनऊ, कानपुर, और गोरखपुर भी शामिल थे। इन शहरों में छापेमारी करते हुए एनआइए ने पीएफआइ से जुड़े सक्रिय सदस्यों के घर से दस्वेज सहित कई अन्य सामान भी जब्त की है।

ये है यूपी के शहर

यूपी में लखनऊ के मदेयगंज में सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी डा.ख्वाजा के घर में छापेमारी की। यहां से एनआइए ने मोबाइल फोन, डायरी, कट्टरपंथी साहित्य जब्त की। डा.ख्वाजा से घंटों पुछताछ भी की। दूसरी ओर, कानपुर में कानपुर के मूलगंज निवासी डा.अबरार हुसैन के घर छापेमारी कर उनसे भी पुछताछ की। इसके साथ ही गोरखपुर में भी गहन छानबीन की गई। वहीं, डॉ.ख्वाजा के मोहल्ले में रहने वाले मौलाना जमील, मास्टर शमीम और अनीस के घर पर भी पुछताछ की गई।

पीछले साल हुआ था खुलासा

बता दें बीते वर्ष बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र में पीएफआई से जुड़े सदस्यों को एनआइए ने गिरफ्तार किया था, जिसमें दस्तावेज बरामद की गई। इस दस्तावेज में वर्ष 2047 में भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए गहरा षड्यंत्र रचने का मामला सामने आया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article