लखनऊ

CM Yogi के नेतृत्व में समाज को बदलाव के लिए प्रेरित कर रहा है मिशन शक्ति 5.0

मिशन शक्ति 5.0 के तहत समूचे उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिला मंगल दल, मोबाइल वैन, कैनोपी और स्टॉल के जरिए महिला स्वास्थ्य, साइबर क्राइम, लैंगिक असमानता और सामाजिक कुरीतियों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Image

महिला सशक्तिकरण के लिए चलाया जा रहा मिशन शक्ति 5.0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 22 सितंबर 2025 से शुरू हुआ मिशन शक्ति 5.0 महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 90 दिनों की कार्ययोजना के तहत पहले चरण में 826 विकास खंडों में 52,042 महिला मंगल दल सक्रिय हुए। इन मंगल दलों ने महिला स्वास्थ्य, साइबर क्राइम, लैंगिक दुर्व्यवहार और सामाजिक कुरीतियों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए।

पहले चरण में 22 से 27 सितंबर तक 7 लाख, 53 हजार, 071 लोगों तक पहुंच बनाई गई, जो इस अभियान की व्यापकता को दर्शाता है।

बहुआयामी जागरुकता अभियान

पूरे उत्तर प्रदेश में साइक्लोथॉन और नुक्कड़ नाटकों के जरिए महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को समाज की साझा जिम्मेदारी बनाया गया। डीएम और ग्राम प्रधान के नेतृत्व में आयोजित साइक्लोथॉन ने जागरुकता की गति बढ़ाई, जबकि नुक्कड़ नाटकों ने शिक्षा, स्वास्थ्य व कार्यस्थल पर लैंगिक असमानता की समस्याओं को उजागर किया। इन कार्यक्रमों में समान अवसर और सम्मानजनक वातावरण का संदेश दिया गया। सोशल मीडिया कैंपेन ने जन्म/मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉपआउट और बाल विवाह जैसे मुद्दों पर भी जागरुकता फैलाई।

नवरात्रि में विशेष जागरुकता

नवरात्रि के अवसर पर मोबाइल वैन, कैनोपी और स्टॉल के जरिए बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना जैसी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। महिला मंगल दलों ने 43 स्थानों पर 2,405 सदस्यों के साथ महिला स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी।

Mission Shakti photo.

योगी सरकार चला रही जागरुकता अभियान

सफलता और भविष्य की दिशा

महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का लक्ष्य हर महिला और बच्ची को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी योजनाएं तभी प्रभावी होंगी जब समाज इनके क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदार बने। नवरात्रि में आयोजित जागरुकता कार्यक्रमों ने इस सामाजिक क्रांति को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article