Lucknow Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ शुक्रवार में मिली राहत ज्यादा समय के लिए नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार पारा अभी फिर नीचे आएगा। लखनऊ में चार दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है। हालांकि मंगलवार को यह 6.6 डिग्री तक चला गया था, इसके बाद थोड़ा ऊपर आ गया है। नए साल की सुबह कड़ाके की ठंड के साथ होने के आसार हैं। अगले तीन दिनों तक शीतलहर चल सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी होने का अनुमान है।
शुक्रवार को भी कोहरे और ठंड ने लखनऊ को घेर कर रखा था। लखनऊ में गुरुवार को सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी। हालांकि जैसे-जैसे दिन बढ़ा कोहरा छंटा और धूप निकली। धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी।
