लखनऊ

Lucknow Temperature: अगले तीन दिनों में और बिगड़ेगा लखनऊ का मौसम, नए साल पर बढ़ेगी ठिठुरन

Lucknow Weather Update:यूपी में कड़ाके की ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि अभी ठंड में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। लखनऊ में अगले तीन दिनों में मौसम और बिगड़ सकता है। घना कोहरा होने के अलावा बूंदाबांदी भी हो सकती है। ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

Image

लखनऊ में लगातार बढ़ती जा रही ठंड

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कड़ाके की ठंड पड़ रही राजधानी लखनऊ में
  • अगले तीन दिन में बिगड़ेगा लखनऊ का मौसम
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बूंदाबांदी की भी संभावना

Lucknow Weather Update: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। यूपी में कड़ाके की ठंड से ठिठुरन की स्थिति बनी है। इसके अलावा, लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में सुबह कोहरे का सितम देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और कहा है कि अभी और ठंड बढ़ने के आसार हैं। लखनऊ में अगले तीन दिनों में मौसम और बिगड़ सकता है। कोहरा भी अधिक देखने के लिए मिल सकता है। इसके अलावा बूंदाबांदी भी हो सकती है।

दरअसल, पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने लखनऊ समेत पूरे यूपी में ठिठुरन बढ़ा दी है। बर्फीली हवाओं ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। सोमवार सुबह के वक्त घना कोहरा होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ

लखनऊ मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि लखनऊ में पिछले तीन दिनों में पश्चिमी हवाओं की जगह पूर्वी हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं। लेकिन इतनी सर्दी नहीं पड़ रही थी। मौसम विभाग के तमाम आंकड़ों को देखने के बाद कहा जा सकता है कि अगले तीन दिनों के अंदर मौसम लखनऊ में एक बार फिर से बदलेगा और ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। जनवरी में अच्छी ठंड रहेगी। लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 27 दिसंबर मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

अगले तीन दिन में और बिगड़ेंगे हालात

लखनऊ में सोमवार सुबह सर्द हवाएं चलने से गलन भी बढ़ी। अधिक ठंड और कोहरे की वजह से लोग सुबह में घरों में ही दुबके रहे। कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो गई। इस वजह से वाहन चलाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई। वह लाइट जलाकर धीरे-धीरे चल रहे थे। ठंड बढ़ने से स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ में सुबह शाम ठंड अधिक होने के बाद दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिल जा रही है। वहीं, अगले तीन दिनों में मौसम बिगड़ने के साथ ही धूप के निकलने के आसार भी बेहद कम होंगे।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article