Lucknow Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। तेज ठंडी हवाएं चलने से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लखनऊ में अगले तीन दिनों में मौसम का मिजाज और ठंडा हो सकता है। तापमान में और गिरावट होगी, इसके साथ ही कोहरा भी अधिक देखने को मिल सकता है। बर्फीली हवाएं लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है। लोग अधिक ठंड होने की वजह से घरों में कैद हैं। वहीं, ऐसी ठंड में स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा कोहरा अधिक होने से वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है।
मंगलवार सुबह शहर में कई जगह लोग आग या अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते हुए नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, यह नीचे भी जा सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक रहने का अनुमान हैं।
