Lucknow News: लखनऊ में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल यहां लखनऊ में बारिश होने के चलते रोड के बीचो-बीच एक बड़ा गड्ढा हो गया और एक कार उसी में जाकर फंस गई। जिसके बाद कड़ी मशक्क्त करके कार को बाहर निकाला गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना से पीडब्ल्यूडी और नगर विकास के ठेकेदार पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा गया है। इस घटना का वीडियो नीचे दिया गया है, यहां आप इसे देख सकते हैं।
घटना का वीडियो
बारिश से कई सड़कों पर जलभराव
यह घटना लखनऊ के विकास नगर इलाके के सेक्टर-4 की है, जहां पर रोड पर एक बड़ा गड्ढा मुसीबत का सबब बन गया। दरअसल रविवार दोपहर को लखनऊ में तेज बारिश हुई। इसी के चलते कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई और विकास नगर इलाके में तो सड़क धंसने से एक बड़ा गड्ढा हो गया। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने दोनों तरफ से यातायात रोक दिया और रूट को डायवर्ट कर दिया।
