लखनऊ

Lucknow News: UP में तीन हफ्ते बाद कैबिनेट की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के बाद आज कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

Image

यूपी कैबिनेट बैठक

Photo : BCCL

लखनऊ: यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के करीब तीन हफ्ते बाद मंगलवार यानी आज कैबिनेट की बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में औद्योगिक विकास ऊर्जा आवास गन्ना व चीनी उद्योग वन श्रम आदि विभागों के लगभग 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वन रक्षक पद पर पदोन्नति का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है। इसके अतिरिक्त कई मसौदों पर हस्ताक्षर होने के कयास हैं।

इन प्रस्तावों के पास होने का अनुमान

कैबिनेट बैठक में वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वन रक्षक पद पर पदोन्नति का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है। ऊर्जा विभाग के हरदुआगंज तापीय परियोजना की लागत बढ़ने संबंधी और आवास विभाग के सीमा विस्तार संबंधी प्रस्तावों को भी हरी झंडी मिलने के अनुमान हैं। आपको बता दें कि कैबिनेट की पिछली बैठक 28 नवंबर को हुई थी, जिसमें चालू वित्तीय वर्ष के लिए अनुपूरक बजट को मंजूरी दी गई थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article