लखनऊ

आज से बदल गया लखनऊ मेट्रो का Time Table, देर रात बाहर जाने वालों को होगा फायदा

Lucknow Metro: लखनऊ मेट्रो की टाइमिंग बदल गई है। यात्रियों के डिमांड पर रात को चलने वाली मेट्रो ट्रेनों की टाइमिंग को बढ़ा दिया गया है, जिससे सफर करने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। आइए जानें अब किसी समय तक चलेगी लखनऊ मेट्रो-

Image

लखनऊ मेट्रो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ मेट्रो के टाइमिंग में बदलाव
  • 15 जुलाई से रात 10:30 चलेगी मेट्रो
  • यात्रियों के डिमांड पर बढ़ाई गई टाइमिंग

Lucknow Metro: मेट्रो के सफर ने लोगों के सफर को काफी हद तक आसान बना दिया है। वहीं मेट्रो में सफर करने वाले लोगों की जर्नी आसान हो इसके लिए लखनऊ मेट्रो के समय को बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि सोमवार से मेट्रो की टाइमिंग में बदल जाएगी। नए टाइमिंग के साथ लखनऊ मेट्रो रात 10छ30 बजे तक चलेगी। अभी तक यह सुबह 6 बजे से रात 10 बजे क चलती थी।

लखनऊ मेट्रो की समय में बदलाव

मेट्रो जनसंपर्क विभाग के अनुसार यह सोमवार 15 जुलाई से मुंशीपुलिया और समौसी एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशनों से आखिरी मेट्रो रात 10:30 बजे चलेगी। मेट्रो की टाइमिंग में बढ़ जाने से देर रात सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के डिमांड पर ही इसके समय को बढ़ाया गया है, जिससे की ज्यादा से ज्यादा यात्रियों का सफर सुविधाजनक हो।

अब इतने बजे तक चलेग लखनऊ मेट्रो

यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और उनके सफर को आसान बनाने के लिए UPMRC ने लखनऊ मेट्रो का समय 15 जुलाई से बढ़ा दिया है। जिसके तहत लखनऊ मेट्रो का आखिर स्टेशन एयरपोर्ट और मुंशी पुलिया है। इन दोनों स्टेशनों से रात 10:30 बजे मेट्रो रवाना होगी।

यात्रियों का सफर होगा आसान

यूपीएआरसी के अएडी कहना है कि हम यात्रियों की जरूरतों को समझने और उन्हें बेहतर सुविधाएं देने की पूरी कोशिश करते हैं। मेट्रो ट्रेन की सुविधाओं को बढ़ाने से ज्यादा से ज्यादा यात्रियों का सफर आसान होगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें