लखनऊ

लखनऊ से कानपुर के बीच दौड़ेगी Rapid Rail, 40 मिनट में पूरा होगा सफर; LDA से मिली हरी झंडी

लखनऊ और कानपुर के बीच जल्द ही रैपिड रेल सेवा शुरू होने वाली है। इस प्रोजेक्ट पर NCRTC तेजी से काम कर रहा है। हाल ही में NCRTC की एक टीम ने लखनऊ में दौरा भी किया। वहीं लखनऊ प्राधिकरण से भी इस परियोजना को एनओसी मिल गई है।

Image

फाइल फोटो

Photo : IANS

Lucknow Kanpur Rapid Rail: कानपुर और लखनऊ के बीच का सफर अब और आसान होने वाला है। इन शहरों के बीच जल्द ही रैपिड रेल रफ्तार भरने वाली है। जिसके बाद कानपुर से लखनऊ का सफर सिर्फ 40-50 मिनट में ही पूरा हो जाएगा। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) इस योजना पर तेजी से काम कर रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से भी इस प्रोजेक्ट के लिए हरी झंडी मिल गई है।

2015 में प्रस्तावित हुई परियोजना

लखनऊ और कानपुर के बीच के सफर को और सुविधाजनक बनाने के लिए रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य चल रहा है। इसी क्रम में एनसीआरटीसी की टीम ने हाल ही में लखनऊ का दौरा किया और रैपिड रेल के निर्माण से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया को पूरा किया। इस प्रोजेक्ट के लिए NCRTC लखनऊ विकास प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी मिल गया है। साल 2015 में इस परियोजना को प्रस्तावित किया गया था। लेकिन इसके काम में हाल ही में तेजी आई है।

कोहरे का भी नहीं पड़ेगा असर

लखनऊ में रैपिड रेल अमौसी एयरपोर्ट से शुरू होगी और कानपुर तक जाएगी। इसके अलावा रैपिड रेल को मेट्रो स्टेशनों से भी कनेक्ट किया जाएगा। लखनऊ और कानपुर के बीच रैपिड रेल शुरू होने से इंटरसिटी कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। साथ ही लोगों को दोनों शहरों के बीच यात्रा के लिए तेज, सुविधाजनक और समय बचाने वाला विकल्प मिलेगा। वर्तमान में कानपुर और लखनऊ के बीच का सफर सड़क मार्ग से करीब डेढ़ से दो घंटे में पूरा होता है। लेकिन रैपिड रेल के शुरू होने से यह सफर केवल 40 से 50 मिनट में तय हो जाएगा। रैपिड रेल की एक और खास बात ये है कि इसपर ठंड के मौसम में कोहरे का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जिससे ठंड के मौसम में भी यात्रियों को देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article