IRCTC Tour Packages 2023: नए साल के आगमन के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नए साल को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। ऐसे में भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी भी लोगों के उत्साह को कम नहीं करना चाहता है। नए साल में आईआरसीटीसी भी अलग-अलग टूर पैकेज लॉन्च करने जा रहा है। आईआरसीटीसी उत्तरी इलाके के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ की तरफ से नए वर्ष में जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर और कोणार्क के विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के भ्रमण का हवाई टूर पैकेज लॉन्च करने जा रहा है। यह टूर पैकेज फरवरी माह में लॉन्च होगा। इस पैकेज में पर्यटकों के पास जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के साथ-साथ पुरी और भुवनेश्वर के तमाम पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने का शानदार मौका है।
आईआरसीटीसी के हवाई टूर पैकेज में पर्यटकों को भुवनेश्वर में नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क, खंडगिरी, लिंगराज मंदिर, उदयगिरी, धौली स्तूप, पुरी में गोल्डन बीच, जगन्नाथ मंदिर, चिल्का लेक (सतपुड़ा में) बर्ड आइलैंड, चंद्रभागा बीच, कोणार्क में सूर्य मंदिर और अलरनाथ मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा।
