Lucknow E-Bus: नया साल में लखनऊ के लोगों के लिए राहतभरी खबर लेकर आया है। अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट का बेड़ा और बढ़ेगा। यात्रियों को सुविधा देने की तैयारी शुरू हो गई। लखनऊ में 100 और इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा मिलेगा। इन बसों में करीब 20 हजार यात्री रोज सफर कर सकेंगे। इन बसों की खास बात यह होगी कि तहसील से शहर के बीच शटल सेवा के रूप इनका संचालन होगा। यही नहीं एसी बसों का किराया ही साधारण बस का होगा। ताकि अधिक से अधिक लोग खुद के वाहन के बजाए सिटी बस से सफर तय करें।
इस व्यवस्था से लखनऊ प्रदूषण मुक्त बनेगा और निजी वाहन भी सड़कों पर कम उतरेंगे। ऐसे में जाम से निजात मिलेगी। मौजूदा समय में लखनऊ में 140 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है। इन बसों से रोज करीब 28 से 30 हजार दैनिक यात्री सफर तय कर रहे हैं।
