उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ रहने के लिहाज से काफी अच्छा शहर है। प्रशासनिक राजधानी होने के नाते यहां पर तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। राजधानी शहर में लोगों के घर के सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की है और LDA आपके लिए एक खास योजना लेकर आया है।
लखनऊ में रहने का सपना देखने वालों के लिए LDA एक नई आवासीय योजना लेकर आया है। इस योजना के तहत लखनऊ शहर की प्रमुख लोकेशन पर 1 BHK, 2 BHKऔर 3 BHK फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं। इन फ्लैटों की कीमत मात्र 22 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक तय की गई है। फ्लैटों के लिए LDA ने जिस तरह की कीमतें तय की हैं, उसे देखते हुए विभिन्न आय वर्ग के लोगों के लिए राजधानी लखनऊ में घर खरीदना आसान हो जाता है।
इस योजना की सबसे खास बात तो यह है कि इसमें आपको अपने खरीदे गए फ्लैट पर तुरंत कब्जा मिल सकता है। अगर आप सरकारी कर्मचारियों हैं तो मात्र 25 फीसद कीमत चुकाकर और सामान्य नागरिकों 35 फीसद भुगतान करके फ्लैट का कब्जा तुरंत हासिल कर सकते हैं। अगर आप इन फ्लैट्स के लिए नकद भुगतान करते हैं तो आपको आकर्षक छूट भी मिलेगी। यदि कोई खरीदार आवंटन के 45 से 90 दिनों के भीतर फ्लैट की पूरी कीमत अदा कर देता है, तो उसे 6 से 3 तक की विशेष छूट भी दी जा रही है।
एलडीए ने इस योजना को आम जनता के लिए बेहद पारदर्शी और सरल रखा गया है। खरीदार अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-1800-5000 पर सोमवार से शनिवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक या आधिकारिक वेबसाइट www.ldaonline.co.in, www.property.upda.co.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सेल्स क्वेरी के लिए आप 7081100460 और 7081100260 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
योजना के तहत देवपुर पारा योजना के तहत 3BHK एमआईजी फ्लैट (977.36 स्क्वायर फीट) मात्र 31 लाख, 72 हजार, 676 रुपये में उपलब्ध है। गोमती नगर में 3BHK + स्टडी (1761.84 स्क्वायर फीट) के लिए आपको 1 करोड़, 2 लाख, 55 हजार से ज्यादा खर्च करने होंगे। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आप इन फ्लैट्स को खरीद सकते हैं। यही नहीं आप LDA के एक से ज्यादा फ्लैट्स भी खरीद सकते हैं। सभी फ्लैट रेडी टू मूव इन हैं और आप कानपुर रोड योजना, शारदा नगर योजना, ऐशबाग योजना, प्रियदर्शिनी योजना, अलीगंज योजना, जानकीपुरम योजना, देवपुर पारा योजना, गोमती नगर योजना में फ्लैट खरीद सकते हैं।
