लखनऊ

Christmas Celebration In Lucknow: लखनऊ के इस चर्च में होगा क्रिसमस का खास जश्न, खूबसूरत झांकियों से होगी सेलिब्रेशन की शुरुआत

Christmas Celebration In Lucknow: लखनऊ के सेंट जोसेफ चर्च में क्रिसमस की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस साल सेंट जोसेफ चर्च में क्रिसमस का जश्न खूबसूरत झांकियों के साथ मनाया जाएगा।

Image

लखनऊ के सेंट जोसेफ चर्च में क्रिसमस की तैयारी शुरू

Christmas Celebration In Lucknow: क्रिसमस में अब ज्यादा दिन का समय नहीं है। ऐसे में लखनऊ में जश्न की तैयारी जोरों पर है। लखनऊ में क्रिसमस का जश्न मनाने की सोच रहे हैं तो आप सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च जा सकते हैं। यहां का सेलिब्रेशन कुछ खास और सबसे हटकर होता है। बता दें कि ये लखनऊ शहर का सबसे बड़ा चर्च है, जो हजरतगंज वीआईपी एरिया में स्थित है। यहां जश्न की शुरुआत 24 दिसंबर से नहीं बल्कि 15 दिसंबर से ही शुरु हो चुकी है। इस चर्च में क्रिसमस का जश्न मनाने लाखों लोग पहुंचते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले साल इस चर्च में आने वाले लोगों की संख्या 2 लाख की थी। अनुमानित तौर पर इस साल ये संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

50 साल पुराना है चर्च

सेंट जोसेफ चर्च लखनऊ का सबसे बड़ा चर्च है और सबसे खूबसूरत चर्च भी है। ये चर्च करीब 50 साल पुराना है। यहां क्रिसमस की तैयारी बड़े स्तर पर की जाती है। ईसाई धर्म के अलावा यहां हर धर्म के लोग क्रिसमस के त्योहार को मनाने आते हैं। क्रिसमस के दिन इस चर्च की खूबसूरती सबसे अलग होती है।

झांकियों से होगी जश्न की शुरुआत

लखनऊ के सेंट जोसेफ चर्च में इस बार का क्रिसमस सबसे खास होने वाला है। जानकारी के अनुसार इस साल क्रिसमस के विशेष अवसर पर यहां खूबसूरत झांकियां निकाली जाएगी। ये झांकियां चर्च के परिसर में रखी जाएगी। चर्च आने वाले लोग वहीं परिसर में ही झांकियों की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकेंगे। झांकियों को देखने का कार्यक्रम और क्रिसमस के असली जश्न यानी यीशु के जन्मदिन को मनाने की शुरुआत 24 दिसंबर की रात 10:30 बजे से हो जाएगी। यीशु के जन्मदिन से पहले क्रिसमस कैरोल गाई जाएगी और फिर उनका जन्मदिन को घूम-धाम से मनाया जाएगा। क्रिसमस 24 की रात से शुरू होकर 25 दिसंबर तक मनाया जाता है। चर्च तो चर्च बाजारों की रौनक भी देखने लायक होती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!